फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HAS officer drunk.

जांच को अस्पताल पहुंचे बीएमओ की ऐसी करतूत!

Mon, 13 Oct 2014 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 13 Oct 2014 10:58 PM IST
विज्ञापन
HAS officer drunk.

जनपद बिलासपुर के छड़ौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच को गए बीएमओ और वहां तैनात फार्मासिस्ट ड्यूटी के दौरान शराब पीने के मामले में फंस गए हैं। सीएमओ ने पुलिस के साथ मौके पर छापा मारा और दोनों को शराब पीते पकड़ा। फार्मासिस्ट मौके से फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस टीम ने इसकी फोटोग्राफी भी की है। मामले के बाद पुलिस बीएमओ को सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने ले गई लेकिन बीएमओ ने मेडिकल से मना कर दिया है। सीएमओ डा. एमएल कौशल ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज को पहुंचे मरीजों ने उनसे दोपहर तीन बजे लैंडलाइन फोन पर शिकायत की कि यहां तैनात फार्मासिस्ट बीएमओ के साथ स्टाफ क्वार्टर में शराब पी रहे हैं।
विज्ञापन


जबकि मरीज परेशान हो रहे हैं। सीएमओ दो पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को ड्यूटी के दौरान शराब पीते पकड़ा। सीएमओ का कहना है कि बीएमओ ने मेडिकल से इनकार कर दिया है, लेकिन विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि उनसे पुलिस बल की मांग की गई थी, जो मुहैया करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, बताया जा रहा है कि बीएमओ और सीएमओ में बिलों पर साइन को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed