{"_id":"5cd05453bdec22072c330c56","slug":"gref-jawan-committed-suicide-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में फंदे से लटका मिला जीआरईएफ का जवान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिमला में फंदे से लटका मिला जीआरईएफ का जवान
Mon, 06 May 2019 09:10 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 06 May 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
राजधानी में सामान्य सीमा सड़क संगठन (जीआरईएफ) के जवान ने सोमवार दोपहर कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जवान को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार घोषित किया। जवान की पहचान दुष्यंत कुमार साहू (45) छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक जवान पत्नी, बेटा और बेटी के साथ समरहिल में रहता था। वह कुछ समय से बीमार था। इसी सिलसिले में पत्नी दवाइयां खरीदने बाजार गई थीं।
विज्ञापन
ढाई बजे के करीब पत्नी बाजार से घर पहुंची तो दुष्यंत पंखे से लटका हुआ था। 19 मार्च को जवान इलाज के लिए कजाकिस्तान भी गया था। डीएसपी मुख्यालय प्रमोद शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
