फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Grandmother killed New Born Baby at Kullu, Read Grandfather Statement.

दादी-नानी ने पैदा होते ही मार दी थी बच्ची, अब दादा ने दिया चौंकाने वाला बयान

Thu, 30 Mar 2017 10:23 AM IST
हरिकृष्ण शर्मा/अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
हरिकृष्ण शर्मा/अमर उजाला, आनी (कुल्लू) Updated Thu, 30 Mar 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
Grandmother killed New Born Baby at Kullu, Read Grandfather Statement.

प्रसव के समय अगर मैं अस्पताल में होता तो नन्हीं बिटिया की जान नहीं जाती। कभी ऐसा अपराध नहीं होने देता। हमारे मजहब में बेटी का बहुत ऊंचा स्थान है। जो भी हुआ, वो गलत हुआ है।

विज्ञापन


हिमाचल के सिविल अस्पताल आनी में नवजात हत्याकांड मामले में यह बात बच्ची के दादा वसीम अहमद ने अमर उजाला से कही। नवजात की मौत की खबर सुनकर करसोग के नांज निवासी वसीम का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची की दादी और नानी ने पैदा होते ही उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


कहते हैं कि उन्हें बिलकुल भी पता नहीं था कि उनकी पीठ के पीछे ये सब हो गया है। जब घटना के बारे में पता चला तो पैरों तले जमीन खिसक गई। उधर, मामले में नवजात शिशु की नानी और दादी पुलिस गिरफ्त में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के सामने दादा ने दिया चौंकाने वाला बयान

Grandmother killed New Born Baby at Kullu, Read Grandfather Statement.

यह खबर सुनकर रिश्तेदार भी सदमे में हैं। वसीम अहमद ने इस घटना को अनपढ़ता और नासमझी करार दिया। कहा कि वे अस्पताल में मौजूद होते तो ऐसा कभी नहीं होने देते। उन्होंने कहा कि उन्हें तो यह भी पता नहीं था कि उनकी बहू गर्भवती है।

कहा कि गत 25 मार्च को उनकी बहू ने दस्त और पेट दर्द की बात कही। इस पर उन्हें अस्पताल भेजा गया। जब डॉक्टर ने बताया कि उनकी बहू गर्भवती है तो वे सभी हैरान रह गए। वसीम ने अपनी पत्नी का भी बचाव किया और कहा कि वह इस हत्या में संलिप्त नहीं है।

बता दें, सिविल अस्पताल आनी में जन्म के तीन घंटे बाद ही दादी और नानी ने बेरहमी से गला घोंटकर बच्ची की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

क्षेत्र के लोगों ने भी घटना पर कड़ा रोष जताया। लोग इस बात पर हैरान हैं कि कोई कैसे नन्हीं सी जान को मौत के घाट उतार सकता है। पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed