{"_id":"3c21a07c11170fd53d7c4572ca1eb720","slug":"gold-ornaments-and-cash-worth-rs-1-50-lakhs-stolen-in-a-burglary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 तोले साना, डेढ़ लाख नकदी पर हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 तोले साना, डेढ़ लाख नकदी पर हाथ साफ
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर शनिवार रात को अज्ञात चोरों ने दो दुकानों और एक घर में चोरी कर दी। चोर घर से करीब डेढ़ लाख रुपये नकदी और लाखों के स्वर्ण आभूषण ले उड़े हैं। वारदात के समय घर में परिवार के सदस्य नहीं थे। मामला मंडी जिले का है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार विपिन कुमार पुत्र सोहन लाल हाउस नंबर-63 वार्ड छह नेशनल स्ट्रीट समखेत्तर बाजार मंडी के माता-पिता मध्यप्रदेश गए हुए हैं। शनिवार रात को नेशनल स्ट्रीट स्थित मकान को बंद कर विपिन सौली खड्ड स्थित मकान में सोने के लिए चला गया।
विज्ञापन
सुबह चचेरे भाई विकास ने घर के मुख्य दरवाजा खुला होने की सूचना विपिन को दी। विपिन ने मौके पर पहुंच पाया कि घर के कमरों के ताले टूटे हुए हैं और अलमारी सहित अन्य जगहों का सामान कमरों में इधर-उधर बिखरा हुआ है। टॉप फ्लोर स्थित कमरे से चोर लाखों के स्वर्ण आभूषण और करीब डेढ़ लाख रुपये नकदी भी ले गए हैं। घटना की सूचना उन्होंने सिटी पुलिस चौकी को दी।
विज्ञापन
एएसआई राम लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चोरी की वारदात की जांच की। मौके से चोरों के बारे में अहम सबूत जुटाने के लिए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर गहनता से जांच कर तीन फिंगर प्रिंट उठाए हैं। जिनकी जांच की जा रही है।
इधर, विपिन ने बताया कि चोरों ने घर के करीब आठ कमरों के ताले तोड़े हैं। करीब 15 तोला सोना चोरी हो गया है। वहीं, चोरों ने घर से कुछ दूरी पर दर्जी व मनियारी की दुकान के ताले भी तोड़े, लेकिन यहां से कुछ चुराया नहीं गया है।
उधर, शहरी पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई रामलाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब एक लाख रुपये नकदी गायब है। चोरी हुए स्वर्ण आभूषण के बारे में पता लगाने के लिए विपिन के पिता को जांच में शामिल किया जाएगा। पूर्व में चोरी के मामले में संलिप्त रहे छह लोगों से पूछताछ की जा रही है।