फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   girl reached to police station before marriage.

शादी से पहले थाने पहुंची दुल्हन, सिखाया सबक

Sun, 08 Mar 2015 11:40 PM IST
Updated Sun, 08 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
girl reached to police station before marriage.

शादी से महज एक दिन पहले ही दुल्हन थाने पहुंच गई। दूल्हे को सबक सिखाते हुए इस मर्दानी ने इसके परिवार वालों को थाने पहुंचा दिया। मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा के पालमपुर का है।

विज्ञापन


यहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शादी से एक दिन पहले दहेज मांगने के वाले दूल्हे को मर्दानी बनकर युवती ने खरा सबक सिखाया। युवती दहेज की डिमांड पर दूल्हे की शिकायत लेकर पालमपुर थाने जा पहुंची। दूल्हा पक्ष के लोग भी थाने में पहुंच गए।
विज्ञापन


रविवार देर शाम तक दोनों पक्षों में थाने में हंगामा चलता रहा। थाने में युवती ने दूल्हे से शादी करने से साफ इंकार कर दिया।

शादी से पहले मांगे 10 लाख

girl reached to police station before marriage.

पुलिस के अनुसार पालमपुर उपमंडल के एक गांव की युवती की सोमवार को शहर के एक होटल में चंडीगढ़ के युवक से शादी होनी थी। शादी के लिए दूल्हा और उसके सगे संबंधी पालमपुर के एक होटल में पहुंच चुके थे।

लड़की वालों ने भी शहर के दूसरे होटल को बुक करवा रखा था। युवती का कहना है कि करीब चार माह पहले चंडीगढ़ में रहने वाले एक युवक से उसकी शादी तय हुई थी। युवक मूलत: जिला कांगड़ा का ही रहने वाला है।


युवती का आरोप है कि शनिवार शाम को दूल्हे ने उसे और उसके पिता को फोन पर शादी से पहले 10 लाख रुपये और एक सोने के ब्रेसलेट की मांग की। यही नहीं दूल्हे ने पगों (पहाड़ी साफे), डीजे और घोड़ी के पैसे भी उनको ही देने के लिए कहा।

दूल्हे को सबक सिखाकर लिया दम

girl reached to police station before marriage.

दहेज की बात सुन सबके होश फाख्ता हो गए। युवती का कहना है कि दूल्हा पहले भी कई चीजों की मांग करता रहा है। लेकिन, उसे वह हल्के में लेती रही। उसकी माता नहीं है। पिता दिल के मरीज हैं। दहेज की मांग के बाद रविवार सुबह वह अपने परिजनों के साथ दूल्हे से मिलने पालमपुर के एक होटल में पहुंची।

लेकिन, दूल्हे और उसके परिवार ने उनसे मिलने से मना कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दे दी। दूल्हा और दुल्हन पक्ष पालमपुर थाने में पहुंच गए। देर शाम तक दोनों पक्षों में थाने में हंगामा चलता रहा।

थाने में दूल्हे की डिमांड को देख दुल्हन ने शादी से साफ मना कर दिया है। उसने कहा कि अब तो वह किसी भी हालत में शादी नहीं करेगी। लड़की पेशे से वकील बताई जा रही हैं। वहीं, दूल्हे और उसके परिजनों ने युवती की ओर से लगाए गए आरोपों को सिरे से नकार दिया है। डीएसपी पालमपुर नवदीप सिंह ने कहा कि हर पहलू की जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed