फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Girl rape Case at Ponta Sahib.

घर में घुसकर नाबालिग से मारपीट, फिर किया रेप, गिरफ्तार

Sat, 04 Feb 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sat, 04 Feb 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Girl rape Case at Ponta Sahib.

हिमाचल के पांवटा साहिब के साथ लगते ग्रामीण इलाके में एक व्यक्ति ने दिनदहाड़े नाबालिग लड़की के घर में घुसकर दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पांवटा पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ पोक्सो व दुराचार का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी दिनदहाड़े लड़की के मकान में घुस गया। जबरन दुष्कर्म करने के बाद आरोपी पीड़िता को यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई अमल में लाई। इस मामले में पांवटा क्षेत्र में एक नाबालिग पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


शिकायत में कहा कि वीरवार को लगभग साढ़े 11 बजे उनके घर पर आरोपी मोनू थापा बाइक लेकर पहुंचा। घर में प्रवेश कर आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर मांगा। पीड़िता ने आरोपी युवक से कहा कि उसके पास तो कोई भी मोबाइल नहीं है। इतना कहते ही आरोपी ने उसके साथ खूब मारपीट शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक बताया जा रहा आरोपी

Girl rape Case at Ponta Sahib.

घर में अकेला पाकर जबरन चारपाई पर गिराकर उसके साथ दुराचार किया। साथ ही आरोपी ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के पास घर में एक मोबाइल पड़ा था जिसमें अभी सिम भी नहीं लगा था। आरोपी मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गया।

पीड़िता ने परिजनों के घर पहुंचने पर आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने पांवटा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने तुरंत हरकत में आकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ट्रैक्टर चालक बताया जा रहा है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है।

डीएसपी ने बताया कि नाबालिग पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली गई है। आरोपी मोनू थापा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत धारा-376, 450, 382, 323, 506 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed