फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Girl rape case at jirkpur.

शादी का झांसा देकर रेप, थाने पहुंची शिमला की युवती

Fri, 18 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर Updated Fri, 18 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Girl rape case at jirkpur.

शिमला निवासी 28 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने वरुण निवासी लोहगढ़ (जीरकपुर) के खिलाफ रेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा कि वह जीरकपुर में एक निजी कंपनी में जॉब करती है। इस दौरान उसकी मुलाकात वरुण से हो गई। दोनों के बीच प्रेम हो गया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि वरुण ने एक दिन उससे शादी करने का वादा किया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों ने वीआईपी रोड स्थित एक फ्लैट में साथ-साथ समय बिताया। आरोप है कि इस दौरान वरुण ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वरुण ने करीब तीन वर्ष तक उससे रेप किया। इसके बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा कि अब वह किसी दूसरी लड़की से शादी करने वाला है। जांच अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके रिश्तेदारों और जानकारों के यहां छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, वरुण भी एक निजी कंपनी में जॉब करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed