{"_id":"582d30f74f1c1bd53b900060","slug":"girl-rape-case-at-jirkpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर रेप, थाने पहुंची शिमला की युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर रेप, थाने पहुंची शिमला की युवती
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
शिमला निवासी 28 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने वरुण निवासी लोहगढ़ (जीरकपुर) के खिलाफ रेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा कि वह जीरकपुर में एक निजी कंपनी में जॉब करती है। इस दौरान उसकी मुलाकात वरुण से हो गई। दोनों के बीच प्रेम हो गया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि वरुण ने एक दिन उससे शादी करने का वादा किया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों ने वीआईपी रोड स्थित एक फ्लैट में साथ-साथ समय बिताया। आरोप है कि इस दौरान वरुण ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वरुण ने करीब तीन वर्ष तक उससे रेप किया। इसके बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
उसने कहा कि अब वह किसी दूसरी लड़की से शादी करने वाला है। जांच अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके रिश्तेदारों और जानकारों के यहां छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, वरुण भी एक निजी कंपनी में जॉब करता है।