फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   girl on board HRTC bus going from Chandigarh to Chamba arrested with Chitta

एचआरटीसी बस में युवती चिट्टे के साथ गिरफ्तार, चरस के साथ दबोचे दो युवक

Tue, 04 Feb 2020 02:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा/सिरमौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा/सिरमौर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Feb 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
girl on board HRTC bus going from Chandigarh to Chamba arrested with Chitta
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के चंबा जिले में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने एक युवती को चिट्टे और दो युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पहला मामला भरमौर-पठानकोट हाईवे पर तुन्नूहट्टी पुलिस चैक पोस्ट बैरियर के समीप सरकारी बस में सवार युवती को चिट्टे सहित दबोचा है। पुलिस ने तलाशी के दौरान युवती के कब्जे से 2.93  ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत पुलिस थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगामी जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह के समय पुलिस चैक पोस्ट बैरियर तुन्नूहट्टी की पुलिस टीम बैरियर से होकर आने जाने वाली गाड़ियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान चंडीगढ़ से चंबा की तरफ से सरकारी बस आई। टीम ने बस को चेकिंग के लिए रुकवाया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बस की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को देखकर युवती घबरा गई। शक के आधार पर युवती की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि वर्ष 2020 का चिट्टे का यह दूसरा मामला पुलिस ने पकड़ा है। इससे पहले पुलिस ने 11 जनवरी को कटोरीबंगला के समीप नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति से 5.13 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। 

विज्ञापन

दो ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में पुलिस ने एक व्यक्ति को चिट्टे सहित दबोचा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कालाअंब-सकेती संपर्क मार्ग पर देवीचंद उर्फ बंटी निवासी गांव गलोड़ी जिला यमुनानगर (हरियाणा) से दो ग्राम चिट्टा बरामद किया।

कालाअंब पुलिस को उक्त व्यक्ति के बारे में गुप्त सूचना मिली थी।  कालाअंब पुलिस थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कालाअंब के साथ लगते हरियाणा के गांव गलोड़ी निवासी देवी चंद उर्फ बंटी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed