{"_id":"33f63e9c6ce748a4387e1f5609aa841a","slug":"girl-deadbody-found-in-ravi-river-edge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यास किनारे मिली छात्रा की लाश, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यास किनारे मिली छात्रा की लाश, सनसनी
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कांगड़ा लंबागांव के अंतर्गत आने वाले चंबी गांव से छह दिन पहले लापता हुई 14 साल की बच्ची का शव जंगलबैरी में ब्यास नदी के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार नाबालिग ने अभी नौवीं कक्षा के पेपर दिए थे। लड़की की हत्या हुई या कुछ और, इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि तीन बहनों में यह सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार लंबागांव थाने के तहत चंबी गांव से 14 वर्षीय नाबालिग 20 मार्च को घर से लापता हुई थी। बताया जाता है कि इस नाबालिग ने किसी को बताया था कि वह अपनी भैंस की तलाश में जंगल जा रही है।
विज्ञापन
बाद में नाबालिग वापस घर नहीं पहुंची। बाद में परिजनों ने 21 मार्च को लंबागांव पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। बुधवार को जंगलबैरी के पास कुछ लोग रात को ब्यास नदी किनारे गए थे। वहां पर उन्होंने नाबालिग का शव पड़ा देखा।
इसकी सूचना सुजानपुर थाने में दी गई। सुजानपुर पुलिस ने इसकी सूचना लंबागांव थाने को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर नाबालिग के शव को कब्जे में कर लिया। डीएसपी बैजनाथ पुनीत रघु ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।