फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   girl deadbody found in jungle.

जंगल में मिला युवती का क्षतविक्षत शव, दुराचार के बाद हत्या का संदेह

Sun, 06 Dec 2015 09:22 PM IST
Updated Sun, 06 Dec 2015 09:22 PM IST
विज्ञापन
girl deadbody found in jungle.

टिपरा गांव में रविवार को पुलिस ने दस से बारह दिन पुरानी क्षतविक्षत हालत में एक युवती की लाश बरामद की है। लाश से करीब पंद्रह मीटर दूरी पर चप्पल मिली है। युवती का चेहरा नोच नोचकर खा लिया गया है जबकि हाथ-पांव सलामत हैं। पुलिस ने हाथ से घड़ी भी बरामद की है। मामला हिमाचल के सोलन जिले का है।

विज्ञापन


युवती के शरीर पर नीले रंग की फटी हुई कमीज है। पुलिस को शक है कि लाश किसी स्कूली छात्रा की है और दुराचार के बाद इसकी निर्मम हत्या कर दी गई है। पुलिस ने फिलहाल हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि फोरेंसिक एक्सपर्ट की राय ली जा रही है।
विज्ञापन

जंगल में फैली हुई थी बदबू

girl deadbody found in jungle.

शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि मौत की गुत्थी जल्द सुलझाई जा सके। पुलिस के अनुसार टिपरा गांव से सटे जंगल में रविवार सुबह लकड़ियां लेने गए स्थानीय

निवासी चंद्र मोहन ने पुलिस को सूचना दी कि जंगल में बदबू फैली हुई है। प्रतीत होता है कि कोई मानव शरीर गल-सड़ चुका है। सूचना मिलते ही पुलिस जंगल में पहुंची और तलाश शुरू की। करीब दो घंटे तक जंगल छानने के बाद युवती का शव बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed