फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   girl deadbody found in deep gorge in hamirpur himachal pradesh

तीन दिन से थी लापता, इस हालत में नाले में मिली युवती का लाश

Mon, 02 Jul 2018 02:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 02 Jul 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
girl deadbody found in deep gorge in hamirpur himachal pradesh

कांगड़ा जिला के नूरपुर की रहने वाली एक युवती की लाश हमीरपुर जिला के गांव गरने दा गलू के नाले में संदिग्ध अवस्था में मिली है। सूचना मिलते ही थाना हमीरपुर से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। युवती की पहचान 21 वर्षीय दीक्षा राणा पुत्री अशोक राणा निवासी गांव सूहीं, 32 मील थाना उपमंडल नूरपुर जिला कांगड़ा  के रूप में हुई है। युवती हमीरपुर के एक निजी संस्थान में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी। वह हमीरपुर में एक किराए के मकान में रहती थी।

विज्ञापन

29 जून से अपने कमरे में नहीं आई

girl deadbody found in deep gorge in hamirpur himachal pradesh

युवती ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है , पुलिस इस पहलू की गहनता से जांच कर रही है । इसके साथ ही पुलिस ने मकान मालिक से भी पूछताछ की है। पुलिस को दिए बयान में मकान मालिक ने बताया कि युवती 29 जून से अपने कमरे में नहीं आई है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर तीन दिन युवती कहां थी। पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह पता चलेगी। फिलहाल पुलिस मकान मालिक और अन्य लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed