फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   girl dead body found in gorge.

अर्धनग्न हालत में मिली युवती की लाश

Sun, 28 Sep 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Sun, 28 Sep 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
girl dead body found in gorge.

कांगड़ा जिले के भवारना के नजदीकी गांव सलोह के नाले में युवती का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोगों से सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके जायजा लेकर मामले में साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवती स्थानीय गांव की रहने वाली है। इसकी आयु करीब 34 वर्ष बताई जा रही है। युवती शुक्रवार देर शाम घर से गायब हो गई थी।

इसके बाद परिजनों ने युवती की तलाश की। रिश्तेदारों से भी पूछताछ की लेकिन युवती को कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्हें युवती के नाले में अर्धनग्न अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


मामला हत्या का है या आत्महत्या या हादसा, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस के अनुसार रविवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी पालमपुर नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके का जायजा लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed