{"_id":"9929b278a05543324867f9d71fdd757d","slug":"girl-commit-suicide-at-kullu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर तंग करता था युवक, युवती ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर तंग करता था युवक, युवती ने की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 15 Jan 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के लिए इंकार करने के बावजूद एक युवक बार बार फोन पर तंग कर रहा था। युवती ने परेशान होकर जान दे दी। मामला हिमाचल के कुल्लू का है। यहां जिला मुख्यालय से सटी लगघाटी में एक युवती ने जहर का सेवन कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
युवती को आत्महत्या करने पर मजबूर करने के लिए एक युवक को जिम्मेदार बताया जा रहा है। मृतक युवती के परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक उसे शादी करने के लिए तंग करता था। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक लगघाटी के एक गांव में एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, उसकी हालत बिगड़ने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक युवती के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि पड़ोसी गांव का एक सरफिरा युवक उसे शादी करने के लिए मजबूर कर रहा था।
विज्ञापन
वह युवती के मना करने पर उसे फोन पर तंग किया करता था। बाद में उसने आवेग में आकर अपनी इहलीला खत्म कर ली। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की एक टीम उसे गिरफ्तार करने को उसके घर की ओर रवाना हो गई है।