फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gangrape with minor girl at kullu.

घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप

Thu, 26 Feb 2015 09:22 AM IST
Updated Thu, 26 Feb 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
gangrape with minor girl at kullu.

हिमाचल के जिला कुल्लू में नाबालिग लड़की के साथ दो लोगों ने गैंगरेप कर दिया। यह मामला आनी के पुलिस चौकी निरमंड के तहत आया है। यहां एक 13 साल की नाबालिग लड़की से दो व्यक्तियों ने गैंगरेप कर दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना के समय लड़की घर पर थी। डीएसपी आनी सुरेश चौहान ने बताया कि निरमंड थाने के तहत दो व्यक्तिओं ने लड़की के साथ गैंगरेप किया। घर पर लड़की के अलावा उसकी दादी भी थी।
विज्ञापन


मगर आरोपियों ने चुपचाप इस वारदात को अंजाम दिया। बाद में लड़की ने सारी बात दादी को बताई। इसके बाद उन्होंने निरमंड थाने में पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376-डी के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला प्रधान से भी छेड़छाड़

gangrape with minor girl at kullu.

उधर, कांगड़ा के परागपुर ब्लॉक के तहत एक पंचायत की प्रधान ने व्यक्ति पर अश्लील हरकतें करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला प्रधान की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

महिला प्रधान का कहना है कि उसके गांव के मेहर चंद ने उससे छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की हैं। महिला प्रधान ने पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज करवाया है कि बुधवार को उसके गांव का मेहर चंद उसकी दुकान में आया और उसे अकेला देखकर अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करने लगा।

विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी दुकान से भाग गया। डीएसपी देहरा रेणु शर्मा ने महिला प्रधान की ओर से शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला प्रधान की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed