फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gangrape in sarkaghat

चार युवकों ने विवाहिता के साथ किया गैंगरेप

Sun, 27 Apr 2014 10:48 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
बयूरो/ अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी) Updated Sun, 27 Apr 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
gangrape in sarkaghat

उपमंडल सरकाघाट की एक विवाहिता के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुराचार किया। पीड़िता की शिकायत पर सरकाघाट पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस छपेमारी कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 31 वर्षीय पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह और उसका पति मजदूरी का काम करते हैं। 22 अप्रैल को उसके साथ काम करने वाले दो युवकों ने कहा कि ठेकेदार ने दूसरे गांव में निर्माणाधीन भवन की शटरिंग खोलनी है, उसे भी साथ चलना होगा। दोनों युवक उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए।
विज्ञापन


जब दोनों युवक बताए गए गांव के बजाय कहीं और जगह ले जाने लगे तो महिला ने इस बारे में युवकों से पूछा। लेकिन दोनों ने जवाब दिया कि थोड़ी दूर काम है।

लड्डू में नशीला पदार्थ मिलाया

gangrape in sarkaghat

इसी बीच एक युवक ने महिला को खाने के लिए लड्डू दिया। इसे खाकर वह बेहोश हो गई। दोनों युवक उसे सुनसान जगह पर ले गए। जहां दो और युवक आ पहुंचे और सबने उसे हवस का शिकार बनाया। इसके बाद महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया कि किसी तरह वह दुर्गापुर पहुंची।

जहां उसे उसका चचेरा भाई मिला और उसी ने उसे घर तक छोड़ा। 26 अप्रैल को महिला ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों के साथ पुलिस थाना पहुंच कर पीड़ित ने दुराचार की शिकायत दर्ज करवाई। तीन आरोपी महिला के गांव के ही रहने वाले हैं। एक युवक दूसरे गांव का है।

डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed