फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   gangrape case reported in Jubbal shimla, three accused arrested

शिमला: जुब्बल में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Mar 2021 10:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहडू़
अमर उजाला नेटवर्क, रोहडू़ Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Mar 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
gangrape case reported  in Jubbal shimla, three accused arrested
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है। जबकि आरोपी भी उसके रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में एक बागवान के पास मजदूरी के लिए यह परिवार रहता था।

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी तीन बेटियां एक कमरे में रात को अंदर से ताला लगाकर सोती थीं। सुबह जब उसने कमरे में प्रवेश किया तो घर में ताला बदला हुआ मिला। तीन बेटियों में सबसे बड़ी 12 साल की बेटी गायब थी। पूछने पर छोटी बेटी ने बताया कि रात के समय कमरे में रिश्ते में चाचा लगने वाला व्यक्ति आया था और उसने उसे बाहर बुलाया। मां के पूछने पर पीड़िता ने घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


डीएसपी सुनील नेगी ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। तीनों आरोपी पीड़िता के मुंह बोले रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed