फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gang of car thieves busted

जाली दस्तावेज बनाकर गाड़ियां बेचने के गोरखधंधे का पर्दाफाश

Thu, 09 Mar 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 09 Mar 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
Gang of car thieves busted

प्रदेश में जाली दस्तावेजों के आधार पर गाड़ियों की हो रही बिक्री के गोरखधंधे का सीआईडी ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में भुंतर (कुल्लू) के रहने वाले भूपेश नंदन को गिरफ्तार किया है। यह जाली दस्तावेज तैयार कर गाड़ियों को बेचने में मदद करता था। एक गाड़ी के कागजात तैयार करने के लिए उसे दस हजार मिलते थे।

विज्ञापन


आरोपी ने स्टेट ट्रांसपोर्ट अथारिटी शिमला में जाली दस्तावेज के आधार पर गाड़ियों के पंजीकरण करवाए। जांच टीम से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी भूपेश नंदन ने पूछताछ में बताया है कि इसका एक दोस्त है। उसका नाम जगदीश ठाकुर है और वह बजौरा तहसील भुंतर (कुल्लू) का रहने वाला है।
विज्ञापन


उसने फरवरी 2016 में साई मोटर सौली खड्ड मंडी से एक नया टिप्पर खरीदा था और उसके कागजात पासिंग और पंजीकरण बनवाने के लिए उसके पास दिए थे। यह टिप्पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा टकोली से फाइनेंस करवाया गया था। इसकी मासिक किस्त करीब 20 हजार थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को दस्तावेज तैयार करने के लिए मिलते थे दस हजार

Gang of car thieves busted
डीआईजी सीआईडी डॉ. विनोद धवन

इसी दौरान जगदीश ने उससे कहा कि उसे पैसों की बेहद जरूरत है और वह टिप्पर बेचना चाहता है लेकिन टिप्पर पर बैंक लोन होने की वजह से बैंक उसे एनओसी नहीं देगा। इससे पहले भी जगदीश उससे एक टिप्पर के जाली दस्तावेज तैयार करवा चुका था और उन्हीं दस्तावेजों पर वह उस टिप्पर को बेच भी चुका था।

जाली कागज बनाने की एवज में जगदीश ने भूपेश को दस हजार देने की बात कही। आरोपी ने गाड़ी के सेल सर्टिफिकेट , टैक्स इनवाइस फार्म और इंश्योरेंस के जाली कागज लैपटॉप पर तैयार किए। इसमें धर्मेंद्र कुमार नाम से एक जाली पता तैयार करके आरटीओ कुल्लू के दफ्तर से पंजीकरण फार्म लेकर स्टेट ट्रांसपोर्ट आथरिटी शिमला में जाकर धर्मेंद्र कुमार के जाली पते के नाम से गाड़ी का पंजीकरण करवाया।

इस तरह चल रहा था गोरखधंधा

Gang of car thieves busted

उसके बाद जगदीश ठाकुर के कहने पर इस गाड़ी को जगदीश की पत्नी चंपा ठाकुर के नाम पर कर दिया। धर्मेंद्र कुमार और चंपा ठाकुर के बीच में क्रय और विक्रय का शपथ पत्र कुल्लू कोर्ट में तैयार करवाया। इसके बाद जगदीश ठाकुर ने इस गाड़ी को मंडी के रहने वाले एक व्यक्ति को आगे बेच दिया। 

डीआईजी सीआईडी डा. विनोद कुमार धवन ने कहा कि इस मामले में कुछ संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। एसआईटी इस केस में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रात दिन एक कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed