फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fraud on the name of job in shimla

शातिर ने नौकरी का झांसा देकर दो दर्जन युवाओं के साथ की ठगी

Tue, 14 Mar 2017 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 14 Mar 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
fraud on the name of job in shimla

अपने आप को कभी निजी ठेकेदार तो कभी किसी एसोसिएशन का अध्यक्ष कहने वाले एक शख्स ने करीब दो दर्जन युवाओं को नौकरी का झांसा देकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। खुद का नाम  परीक्षित बताने वाला यह आरोपी कोटखाई का रहने वाला है इसकी उम्र केवल 21 साल है।

विज्ञापन


परीक्षित युवाओं को रोजगार दिलवाने के एवज में उनसे उनकी  डिग्रियों के दस्तावेजों के साथ 5500 फीस के तौर पर लेता था। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार किया और जब इसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से कई जाली दस्तावेज और फ्राड स्टैंपें बरामद की गई।
विज्ञापन


तहसील अर्की के रहने वाले शिकायतकर्ता जय किशन ने दी शिकायत के मुताबिक बताया कि जनवरी माह में परीक्षित नाम के एक युवक से मुलाकात हुई और उसने अपने आप को जुब्बल कोटखाई शिक्षा व सोशल वेलफेयर एसोसिएशन और एक निजी  एकेदमी का  मैनेजिंग डायरेक्टर बताया। उसने उन्हें बताया कि वह निजी ठेकेदार है और बेरोजगार युवकों को प्रदेश में रोजगार दिलवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर जय किशन और उसके दोस्त विपिन ने उसे अपने दस्तावेजों के साथ 5500 - 5500  रुपयों की नकद राशी भी दी। लेकिन बहुत दिन बीत जाने के बाद भी उसने उन्हें किसी भी तरह का रोजगार नहीं दिलवाया जिस पर उन्होंने पुलिस थाने में इस शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। थाना पुलिस सदर ने आरोपी को  गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed