{"_id":"ee3f23636682951c470d2a7a00c2d4cd","slug":"fraud-on-the-name-of-accidental-claim-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे के नाम पर मृतक के पिता से बड़ी ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुआवजे के नाम पर मृतक के पिता से बड़ी ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 09 Dec 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे की मौत के बाद उसके पिता को लाखों रुपए का मुआवजा दिलाने के नाम पर एक शख्स ने एक लाख की ठगी कर डाली। ठगी का यह मामला शिमला के थाना सदर में दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में जयनगर अर्की सोलन के रहने वाले ख्याली राम ने कहा कि ट्रेन से कटकर उसके बेटे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इस दौरान उसे दीपक नाम का व्यक्ति मिला उसने उसे आश्वस्त किया कि वह मुआवजे के लिए प्रदेश उच्च न्यायालय में केस करेगा और उसे लाखों का मुआवजा दिलाएगा। उसकी बातों में आकर ख्याली राम एक लाख रुपये लुटा चुका है। इस दौरान आरोपी उसे झांसे में रखने के लिए कभी 27 लाख तो कभी 43 लाख का चेक देता जब वह उसे बैंक में लगाता तो वह बाउंस हो जाता।
विज्ञापन
ऐसे चेक आरोपी ने तीन बार दिए। खुद के साथ ठगी का एहसास होने के बाद पुलिस को शिकायत की गई। एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन