फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fraud of one lakh rupee on the name of patanjali retailership

पतंजलि की रिटेलरशिप के नाम पर शातिरों ने ठगे 1.04 लाख

Sun, 25 Mar 2018 12:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 25 Mar 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
fraud of one lakh rupee on the name of patanjali retailership

शातिरों ने एक व्यक्ति से पतंजलि की रिटेलरशिप देने के नाम पर एक लाख रुपये ठग लिए। मामला हिमाचल के हमीरपुर जिले का है। थाना क्षेत्र बड़सर के अंतर्गत चम्योला गांव के एक व्यक्ति से रिटेलरशिप देने के नाम पर शातिरों ने 1 लाख चार हजार छह सौ रुपये ठग लिए हैं।

विज्ञापन


व्यक्ति ने पतंजलि रिटेलरशिप देने के नाम पर उनसे राशि ठगने की शिकायत पुलिस थाना बड़सर में दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अमित कुमार पुत्र राजकुमार गांव चम्योला, डाकघर बणी, तहसील बड़सर जिला हमीरपुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि बीते नौ जनवरी को उन्होंने पतंजिल की रिटेलरशिप लेने के लिए वेबसाइट पर फॉर्म भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तीन दिन बाद उन्हें फोन आया और पतंजलि रिटेलरशिप, डिस्ट्रीब्यूटर और मेगा स्टोर के बारे में जानकारी दी गई। अमित पतंजलि रिटलेरशिप के लिए तैयार थे।

Trending Videos

रजिस्ट्रेशन के नाम पर 17800, एग्रीमेंट फीस पर ठगे 86 हजार

fraud of one lakh rupee on the name of patanjali retailership

उनसे 17800 रुपये से रिटेलरशिप रजिस्ट्रेशन करने को कहा गया। इसके बाद उन्होंने पेटीएम से बताए गए पते पर पैसे जमा करवा दिए। इसके बाद उक्त शातिर ने अमित को एग्रीमेंट फीस के रूप में 86800 रुपये जमा करवाने को कहा।

उसने यह राशि 5 साल बाद रिफंडएबल होने की बात कही। अमित ने 86800 रुपये भी पेटीएम के माध्यम से पतंजलि ट्रेडर में जमा करवा दिए। उक्त व्यक्ति ने 23 मार्च तक पैसे वापस होने की बात कही थी, लेकिन यह पैसा वापस नहीं हुआ।

इस पर अमित ने पतंजलि के नाम से ठगी कर पैसे ठगने की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। उधर, एसपी रमन कुमार मीणा का कहना है कि मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed