फर्जी सीआईए स्टाफ बनकर दो लोगों से लूट, यहां जानिए पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए स्टाफ सदस्य बताकर दो लोगों से लूट का मामला सामने आया है। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव अंबोटा में खुद को सीआईए स्टाफ सदस्य बता तीन शातिर युवकों ने दो लोगों के मोबाइल और हजारों की नकदी छीन ली और बाइक पर फरार हो गए।
वारदात के बाद दोनों पीड़ितों ने गगरेट थाने में पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता से जांच कर पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की पहचान हिमांशु उर्फ कमांडो, मनोज कुमार, नितीश कुमार सभी निवासी गगरेट के रूप में हुई। आरोपियों से चोरी के सात मोबाइल और अन्य कीमती सामान भी बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि तीनों युवक नशे के आदी हैं और नशे के लिए ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
जांच में हुआ चौंकाने वाले खुलासे
जांच में पता चला है कि आरोपियों ने कई अन्य लोगों को भी हजारों रुपये का चूना लगाया है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता गुरप्रीत और यशपाल ने गगरेट थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह अंबोटा के पास वीरवार शाम को रास्ते में घूम रहे थे।
इस दौरान बाइक पर तीन युवक आए और उनके पास आकर रुक गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि तीनों ने सीआईए स्टाफ बताकर उन्हें रोक लिया और डराने लगे। उनकी जेबों की तलाशी लेने लगे जिससे वे घबरा गए।
उन्होंनेे बताया कि जांच के दौरान शातिरों ने दोनों की जेब से दो मोबाइल और 13 हजार रुपये नकदी छीन ली और बाइक पर भाग गए। इसके बाद उन्होंने पूरी आपबीती अपने दोस्तों को बताई तो पता चला शातिरों ने अन्य कई छात्रों को भी चूना लगाया है।
इसके बाद घटना की शिकायत पुलिस को दी। गगरेट थाना के एसएचओ अमरीक सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।