{"_id":"e80b7dca0e0e589e9be979afe0e7a478","slug":"fraud-case-in-una-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडी करवाने के नाम पर तीन लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एफडी करवाने के नाम पर तीन लाख की धोखाधड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी कंपनी के एजेंट ने एक व्यक्ति को एफडी का झांसा देकर लगभग तीन लाख रुपये की धोखधड़ी को अंजाम दे दिया। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है। एफडी मैच्योर होने के बाद अब उक्त एजेंट एफडी के पैसे लौटाने में आनाकानी कर रहा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत सदर थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, प्रकाश चंद निवासी भंजान ने शिकायत दर्ज करवाई कि कि उनका एक जान पहचान का एक निजी कंपनी का एजेंट है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त व्यक्ति अक्तूबर 2010 में इसके घर आया और कंपनी में एफडी करवाने को प्रेरित किया। शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2011 में एक लाख की अपने नाम से और दो लाख की एफडी अपनी पत्नी के नाम से करवाई थी।
विज्ञापन
2014 में एफडी मैच्योर होने पर जब इन्होंने उक्त एजेंट से एफडी कैश करवाने की बात की तो वह टालमटोल करने लगा। शिकायतकर्ता उक्त कंपनी के ऊना ऑफिस भी पहुंचा, लेकिन वहां ताले लटके मिले। इसके बाद उन्होंने न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।