फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four youth threatened the hotel manager

कमरा नहीं दिया तो होटल मैनेजर पर तान दी पिस्तौल

Thu, 03 Apr 2014 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 03 Apr 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
Four youth threatened the hotel manager

किराए के कमरे को लेकर हुई बहस के बाद अज्ञात युवकों ने होटल प्रबंधक की कनपटी पर पिस्तौल तान दी। सोलन के रबौण बाईपास पर कुमारहट्टी के होटल में यह हिमाकत दिल्ली नंबर की गाड़ी से घूमने आए चार युवकों ने की।

विज्ञापन


घबराया प्रबंधक इसके बाद चिल्लाया तो मौके पर स्टाफ पहुंच गया। इतने में चारों फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत धर्मपुर नाका लगा दिया, लेकिन शातिरों ने इसकी परवाह नहीं की।
विज्ञापन


दोनों नाकों को इन्नोवा पर सवार शातिरों ने तोड़ दिया। गाड़ी को रोकने के प्रयास में एक हैड कांस्टेबल को चोट भी आई। घटना की शिकायत होटल मालिक स्वराज सूद पुत्र हंसराज सूद निवासी कुमार हट्टी ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार देर रात की है वारदात

पुलिस को दी शिकायत में कहा कि घटना मंगलवार देर रात की है। चार युवक दिल्ली नंबर की एक कार में कुमारहट्टी स्थित नीलम होटल में कमरा लेने पहुंचे।

इस दौरान होटल प्रबंधक विनोद कुमार ने युवकों से कहा कि होटल में एक ही कमरा है। युवक वहां से धर्मपुर की ओर चले गए। करीब डेढ़ घंटे बाद 10:30 बजे युवक दोबारा होटल में पहुंचे।


उन्होंने कमरा देने के लिए प्रबंधक को धमकाना शुरू कर दिया। जब प्रबंधक ने कहा कि चार युवकों को एक कमरा नहीं दिया जा सकता, तो एक युवक ने अपनी जेब से पिस्टल निकालकर उसकी कनपटी पर रख दी।

डरे हुए प्रबंधक के मुंह से जोर से चीख निकली और अन्य कर्मचारियों मौके पर पहुंचते इससे पहले चारों अपनी कार में रफू चक्कर हो गए।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed