{"_id":"5d8a0b4a8ebc3e93a953246c","slug":"four-police-personnel-posted-in-the-checkpoint-robbed-the-young-car-rider-man","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाके पर पुलिस वालों ने ही लूट लिया कार सवार, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नाके पर पुलिस वालों ने ही लूट लिया कार सवार, पढ़ें पूरा मामला
Tue, 24 Sep 2019 05:55 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 24 Sep 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मचारी ही लुटेरे बन गए। हिमाचल के कांगड़ा जिले के डमटाल में सोमवार देर रात एनडीपीएस की टीम ने नाके पर एक कार सवार से मारपीट कर नकदी और मोबाइल छिन लिया। पुलिस वालों का इतने में भी दिल नहीं भरा तो पेट्रोल पंप ले जाकर अपने मोटरसाइकिल में पेट्रोल भी भरवा लिया। वारदात की शिकायत के बाद कांगड़ा एनडीपीएस टीम के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
ये चारों आरोपी सकोह बटालियन में तैनात हैं। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों में एक हेड कांस्टेबल है जबकि तीन कांस्टेबल हैं। शिकायतकर्ता घनश्याम सिंह निवासी चड़ोली जिला गुरदासपुर के अनुसार बीती रात वह अपने रिश्तेदार के घर मोहटली आया था। वह अपने एक अन्य साथी लवली निवासी जम्मू के साथ कार से घर चड़ोली जा रहा था।
विज्ञापन
पीड़ित के एटीएम कार्ड से पैसे निकालकर फरार
देर रात वह डमटाल के संगेहड़ पुल पर पहुंचे तो वहां नाके पर पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया। पुलिस कर्मी उससे पैसों की मांग करने लगे। पैसे न देने पर उन्होंने उस पर गलत मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर मारपीट शुरू कर दी।
उसके बाद जेब से नकदी निकाल ली और अपनी बाइक पर बैठाकर पेट्रोल पंप ले जाकर तेल भरवाया। इसके बाद एटीएम ले जाकर उसके कार्ड से नकदी निकाल ली और उसे छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने इस बारे में अपने रिश्तेदारों को मोहटली में सूचित किया।
परिजनों ने मौके पर जाकर पीड़ित को साथ लेकर डमटाल पुलिस थाना में पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। उधर, डमटाल थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया ने कहा कि युवक से छीने पैसे और मोबाइल बरामद कर लिए हैं।
आरोपी पुनीत कुमार, गौरव, राजेश कुमार और अरुण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, डीएसपी नूरपुर डॉ. साहिल अरोड़ा ने कहा कि शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर चारों कर्मियों से पूछताछ की जा रही है।