फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four forest guards arrested in Gujjar murder case rohru shimla

गुज्जर हत्या मामले में चार वन रक्षक गिरफ्तार, पांचवें की तलाश

Thu, 02 Aug 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू (शिमला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू (शिमला) Updated Thu, 02 Aug 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
Four forest guards arrested in Gujjar murder case rohru shimla

जिला शिमला के रोहड़ू उपमंडल की भोलाड पंचायत के रेशाला गांव में गुज्जर की हत्या मामले में चार वन रक्षकों को गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुज्जर गुलाम की मौत का कारण शरीर पर गंभीर चोटें होना बताया गया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने हमले  में शामिल बताए जा रहे चार वन रक्षकों को गिरफ्तार किया है। एक वन रक्षक की तलाश की जा रही है। आरोप है कि वन रक्षकों ने गुज्जर गुलाम से उनके घर जाकर रात को मारपीट की थी। मारपीट में बुरी तरह से घायल होने के दो दिन बाद गुज्जर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गिरफ्तार किए वन रक्षकों में रोहित (25) पुत्र त्रिलोक चंद नैंटा गांव पुजारली, संजय कुमार (30) पुत्र शमशेर सिंह गांव जखोड, नवीन कुमार (23) पुत्र रमेश कुमार साल गांव कमरऊ, दिग्विजय सिंह (25) पुत्र ईश्वर सिंह गांव डांडी घुंसा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवें फोरेस्ट गार्ड की पुलिस कर रही तलाश

Four forest guards arrested in Gujjar murder case rohru shimla

पांचवें फोरेस्ट गार्ड की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस इस मामले में अभी तक पांच लोगों को पकड़ चुकी है। इनसे पहले एक युवक टीनू को गिरफ्तार किया गया है। टीनू की सूचना के आधार पर ही पांच फोरेस्ट गार्डों की संयुक्त टीम ने 24 जुलाई को गुज्जर के घर दबिश दी थी।

इन्हें सूचना मिली थी कि गुज्जर ने अवैध कटान कर स्लीपर छिपा रखे हैं, लेकिन मौके पर अवैध स्लीपर नहीं मिले तो उसकी पिटाई कर दी गई। फॉरेस्ट गार्ड यह पता लगाना चाहते थे कि उसने स्लीपर कहां छिपा रखे हैं।

पिटाई के दौरान उसे गंभीर चोटें आईं और बाद में 27 जुलाई को उसकी मौत हो गई। इस पर पुलिस ने पांच वन रक्षकों और एक स्थानीय युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।  

क्या कहता है पुलिस प्रशासन 

Four forest guards arrested in Gujjar murder case rohru shimla

एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने बताया कि गुज्जर की हत्या के आरोेप में चार वन रक्षकों को गिरफ्तार किया है। पांचवें की तलाश है। जांच में सामने आया है कि  घटना वाले दिन पांच वन रक्षक दो कुलियों के साथ गुलाम के घर पहुंचे थे।

उन्हें सूचना मिली थी कि गुलाम ने अवैध तौर पर कुछ स्लीपर छिपा रखे हैं। आरोप है कि उससे पूछताछ के दौरान वन रक्षकों ने उसके साथ मारपीट की और बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस हर पहलू की छानबीन कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed