फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   four arrested with 2.68 kg charas worth rs 30 lakh

30 लाख कीमत की चरस के साथ चार गिरफ्तार

Sat, 26 Mar 2016 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन) Updated Sat, 26 Mar 2016 08:46 AM IST
विज्ञापन
four arrested with 2.68 kg charas worth rs 30 lakh
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।

हिमाचल के सोलन जिले में पुलिस ने 2.689 ग्राम चरस बरामद की है। पकड़ी गई चरस की कीमत करीब 30 लाख है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक एक निजी होटल में ठहरे कुल्लू निवासी से पुलिस ने 2.689 ग्राम चरस बरामद की है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने होटल के कमरे में दबिश दी थी।

विज्ञापन


तलाशी के दौरान पुलिस को चरस मिली है। इससे पहले भी परवाणू में प्रतिबंधित दवाएं, अफीम और चरस पकड़ी जा चुकी है। उधर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी ट्रांस्पोर्ट कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चरस की कीमत तीस लाख बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक थाना परवाणू में रात सवा ग्यारह बजे सूचना मिली की एक निजी होटल में कमरा नंबर 101 में संदीप नाम का शख्स ठहरा है।
विज्ञापन


आरोप लगाए गए कि वह मादक पदार्थों की तस्करी का धंधा करता है। इसके पास मादक पदार्थ हो सकते हैं। सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। थाना प्रभारी मीनाक्षी की अगुवाई में पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस ने पाया कि उस कमरे में चार व्यक्ति नशे में धुत्त थे। पुलिस ने चारों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान संदीप ठाकुर (30) पुत्र प्रकाश चंद गांव झल्ली डाकघर एवं तहसील निथर जिला कुल्लू के बैग से 2.689 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मुख्य आरोपी के अलावा इसमें वेद प्रकाश (21) कोटबेजा कसौली, रविंद्र कुमार गांव मलोडन लंबागांव कांगड़ा और अजय राणा (23) गांव मट्टू समूला पालमपुर कांगड़ा को भी पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी संदीप का कालका में ससुराल है। सभी ट्रांस्पोर्टर बताए जा रहे हैं। इनकी आपस में जान पहचान थी। पकड़ी गई चरस की कीमत करीब 30 लाख है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

पहले भी पकड़ा जा चुका है गांजा- इससे पहले परवाणू पुलिस ने एक व्यक्ति से 1 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया था। छानबीन में खुलासा हुआ था कि आरोपी गांजा 50 रुपये में सिगरेट में भरकर सप्लाई करता था। हालांकि पुलिस ने नशाखोरी के खिलाफ अभियान छेड़कर कई सफलताएं हासिल की हैं।


तस्करी का गढ़ बनता जा रहा परवाणू- हिमाचल का प्रवेश द्वार होने के कारण परवाणू चरस और मादक पदार्थों की तस्करी का गढ़ बनता जा रहा है। पंजाब, हरियाणा का बार्डर होने के कारण परवाणू में ही तस्करी की डील होती है। इसके अलावा प्रतिबंधित दवाओं की अवैध रूप से सप्लाई भी परवाणू के साथ सटे कालका से होने का अंदेशा है। ऐसे कई मामले पुलिस और ड्रग्स विभाग ने भी पकड़े हैं। लेकिन मादक पदार्थों की तस्करी में लगे शातिर बाज नहीं आ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed