फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   four arrested in blind murder case of tutukandi.

ISBT में हुए ब्लाइंड मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 31 Jan 2015 09:08 AM IST
Updated Sat, 31 Jan 2015 09:08 AM IST
विज्ञापन
four arrested in blind murder case of tutukandi.

आईएसबीटी में हुए दो ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी स्मार्ट पुलिस ने सुलझा दी है। कत्ल की वारदात को अंजाम देने के आरोप में एक नेपाली गिरोह के चार आरोपियों को पुलिस ने कुल्लू में धर दबोचा है। एक मोबाइल सिम की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब हुई।

विज्ञापन


इस सुराग के आधार पर पुलिस ने जरा भी देर नहीं लगाई और एएसपी सिटी की अगुवाई में एक टीम कुल्लू पहुंची और आरोपियों को पकड़ लिया। इनके दो साथियों की तलाश पुलिस कर रही है। शिमला पुलिस के हाथ यह एक बड़ी कामयाबी है। आगे की स्लाइडों में जानिए पूरी खबर।
विज्ञापन

दो ब्लाइंड मर्डर से मची सनसनी

four arrested in blind murder case of tutukandi.

इस डबल मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठाने के साथ ही लोंगवुड में कत्ल हुए नेपाली युवक की गुत्थी भी जल्द ही सुलझने की उम्मीद एसपी शिमला कर रहे हैं। इन चारों आरोपियों को लेकर पुलिस टीम शिमला के लिए रवाना हो गई है। शनिवार को पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले से पर्दा उठाएगा। सूत्र बताते हैं कि दोनों हत्याएं लूट के इरादे से ही की गई है। आईएसबीटी में सबसे पहले सिर कटी लाश मिली।

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू ही की थी कि उसके बाद दिली बहादुर की लाश भी आईएसबीटी के समीप ही पुलिस ने बरामद की। पुलिस शुरू से यह मानकर चल रही थी इन हत्याओं के पीछे लूटपाट का ही इरादा हो सकता है। ब्लाइंड मर्डर पुलिस के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं था। हर चीज को बारीकि से परखा गया तब जाकर एक छोटा सा क्लू पुलिस के हाथ लगा। इस पर पुलिस ने होमवर्क किया तो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

गिरोह ऐसे देता था वारदात को अंजाम

four arrested in blind murder case of tutukandi.

नेपाली गिरोह के सदस्य बहुत ही खतरनाक किस्म के हैं। इनके शिकार नेपाली समुदाय के ही लोग रहते हैं। खासकर वह नेपाली जो यहां से कमाई करने के बाद अपने घर नेपाल जा रहा हो। उन्हें इस बात का अच्छी तरह से पता होता है कि शिकार के पास काफी पैसा होगा। यह गिरोह बस स्टेंड के आस पास से ही इनके पीछे लग जाते हैं।

नेपाली होने की वजह से शिकार भी आसानी से इनके जाल में फंस जाता है। फिर यह शिकार को शराब पीने का ऑफर देते हैं। शराब में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर देते हैं। इसके बाद बेरहमी से उनकी हत्या कर सामान लूट कर फरार हो जाते हैं।

क्या कहता है पुलिस प्रशासन- एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि आईएसबीटी के समीप हुए दो ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया गया है। कत्ल के आरोपियों को पकड़ा गया है, इन्हें शिमला लाया जा रहा है। लोंगवुड में हुए ब्लाइंड मर्डर को भी जल्द सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन

21 जनवरी को हुआ था कुछ ऐसा

four arrested in blind murder case of tutukandi.

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला 21 जनवरी को एक और निर्मम हत्या के मामले से कांप उठी थी। मामला टूटीकंडी आईएसबीटी के नजदीक एक युवक का कत्ल कर दिया गया था। कातिल ने युवक का सिर धड़ से काटकर अलग फेंका था। लाश को सड़क से नीचे झाड़ियों में फेंका था।

पुलिस को युवक का सिर धड़ से करीब सौ फुट दूर नाले के पास मिला था। पर्स भी मिला था लेकिन उसमें केवल एक छोटी चाबी थी। पैसा गायब और न ही पहचान संबंधी दूसरा कोई दस्तावेज था। युवक की उम्र 28 से 30 साल के बीच बताई गई थी। फिलहाल पुलिस ने इस मर्डर गुत्‍थी को सुलझा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed