फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four accused arrested in collection agent shooting case in baddi himachal

कलेक्शन एजेंट पर गोली दाग कर फरार हुए चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Jan 2019 05:23 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Fri, 18 Jan 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in collection agent shooting case in baddi himachal

शनल हाईवे पर बद्दी के संडोली गांव में कलेक्शन एजेंट से हुई 7.53 लाख की लूट की वारदात को पुलिस ने दस दिन में सुलझा लिया है। तीन आरोपियों को पंजाब के रोपड़ और एक को हमीरपुर के बड़सर से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


इस मामले में अभी कुछ और गिरफ्तारियां संभव हैं। एसपी बद्दी रानी बिंदु सचदेवा ने बताया कि आरोपियों को अदालत ने सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दो आरोपी दुकान चलाते थे जबकि दो पंजाब के शातिर बदमाश हैं। 
विज्ञापन


सात जनवरी को पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर संडोली गांव के समीप बाइक पर सवार दो अज्ञात नकाबपोश लुटेरों ने ऑनलाइन मनी ट्रांसफर करने वाली कंपनी के कलेक्शन एजेंट लाल चंद को गोली मार कर 7.53 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी आसिफ जलाल भी कई दिनों तक बद्दी में डटे रहे

Four accused arrested in collection agent shooting case in baddi himachal

आरोपी बिना नंबर की बाइक पर सवार थे और कोई प्रत्यक्षदर्शी भी नहीं था। पुलिस के लिए यह मामला चुनौतीपूर्ण था। इस मामले में काफी फजीहत भी हुई थी। पुलिस महानिदेशक सीता राम मरडी ने स्वयं बद्दी आकर अफसरों को लताड़ लगाई थी।

आईजी आसिफ जलाल भी कई दिनों तक बद्दी में डटे रहे। आरोपियों को पकड़ने का जिम्मा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लखवीर सिंह को सौंपा गया था। वीरवार को पुलिस टीम चारों आरोपियों को पकड़ कर रात करीब साढ़े 11 बजे बद्दी पहुंची।  

ऐसे पकड़ में आए आरोपी  

Four accused arrested in collection agent shooting case in baddi himachal

एसपी रानी बिंदु सचदेवा ने बताया कि वारदात में दो नहीं, चार लोग शामिल थे। इनमें से एक आरोपी जगदीप खान उर्फ जग्गा बागवानियां में एल्यूमीनियम फेब्रिकेशन की दुकान करता है जबकि दूसरा आरोपी सुखवीर उसके पास काम करता था। दोनों एक माह से कलेक्शन एजेंट की रेकी कर रहे थे। उन्होंने रोपड़ के रहने वाले हरदीप और मेजर सिंह से इसका जिक्र किया और सभी ने एजेंट को लूटने की योजना बनाई।

वारदात के दिन जगदीप को छोड़ कर तीनों आरोपी दो बाइकों पर लाल चंद का पीछा करते हुए आए और संडोली में मेजर सिंह ने उस पर गोली दागी। बैग छीन कर मलकूमाजरा से होते हुए पंजाब में प्रवेश कर गए। पुलिस को इसका सुराग रास्ते में लगे कुछ निजी सीसीटीवी कैमरों से मिला और उसके बाद कड़ी से कड़ी जुड़ती गई। 

दो आरोपियों की जेल में हुई थी दोस्ती

Four accused arrested in collection agent shooting case in baddi himachal

एसपी ने बताया कि इस मामले में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। इनमें से दो आरोपी हरदीप और मेजर सिंह तो पंजाब में जेल भी बंद रहे हैं। यहीं पर उनकी दोस्ती हुई। हरदीप एक मामले में दस साल की सजा काट कर रहा है और अभी बेल पर चल रहा है।

उन्होंने इस मामले को सुलझाने के लिए बद्दी के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लखवीर सिंह सहित हेड कांस्टेबल पवन, राजेश, कांस्टेबल शेखर, धर्मवीर, किशोरी, भूपेंद्र और सिरमौर के कांस्टेबल अमरेंद्र व प्रदीप के अलावा सब इंस्पेक्टर संजय व प्रदीप और एएसआई देवराज की अहम भूमिका रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed