फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Former MLA plague late night call

बुरे फंसे पूर्व विधायक, निकाली जाएगी कॉल डिटेल

Sun, 06 Apr 2014 11:47 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 06 Apr 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
Former MLA plague late night call

पूर्व भाजपा विधायक बलदेव शर्मा के खिलाफ दर्ज अप्राकृतिक दुराचार केस की परतें अब मोबाइल कॉल डिटेल से ही खुलेंगी। बालूगंज पुलिस को कॉल डिटेल सोमवार को मिलने की उम्मीद है। एफआईआर में महिला ने कहा है कि आरोपी पूर्व विधायक उन्हें देर रात बार-बार फोन कर तंग किया करते थे।

विज्ञापन


कई दिन तक फोन पर बात करने के बाद आखिरकार वह शिमला आईं और उनसे विधानसभा परिसर में मिलीं। इन आरोपों की तस्दीक अब मोबाइल कॉल डिटेल से ही हो पाएगी। 164 के तहत हुए बयान में उक्त महिला ने एफआईआर में लगाए आरोपों की पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन


महिला ने कहा था कि पूर्व भाजपा सरकार के दौरान 25 मार्च, 2012 को जब ये घटना घटी तो उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय और डीजीपी को शिकायत की थी। हालांकि, पुलिस को अब भी पुराने शिकायत पत्र नहीं मिले हैं। महिला को जब पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा, तभी पुलिस विधानसभा के सेट नंबर 306 की तस्दीक भी उससे करवाएगी, जिसका जिक्र महिला ने एफआईआर में किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक पर लगे आरोप गंभीर: चौहान

Former MLA plague late night call

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि पूर्व भाजपा विधायक पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

हिमाचल जैसे शांतिप्रिय राज्य में जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि और जिम्मेदार व्यक्ति की ओर से इस तरह की घटना को अंजाम देना पूरे प्रदेश को शर्मसार करती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि उक्त मामले को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।

इसकी जांच में और तेजी लाई जाए, ताकि पीड़ित महिला को शीघ्र न्याय मिल सके। कांग्रेस इस शर्मनाक घटना की निंदा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed