{"_id":"196bcfa5689f11407495b7e284aa39fe","slug":"forgery-case-at-nalagarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा कर महिला ने डकार लिए 15 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जीवाड़ा कर महिला ने डकार लिए 15 लाख
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 22 May 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ बद्दी में रहने वाली एक शातिर महिला ने अपने पति और इंडियन बैंक के तत्कालीन इंचार्ज के साथ मिलकर लाखों रुपए का घपला कर डाला।
विज्ञापन
इसके लिए इस महिला ने फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए और फिर लाखों रुपए का ऋण डकार लिया। पुलिस के अनुसार महिला ने गलत जानकारी देकर 15 लाख का व्यवसायिक लोन हासिल कर लिया।
बिना पड़ताल किए लाखों का लोन देने पर तत्कालीन बैंक इंचार्ज की मिलीभगत सामने आई जिसके बाद वर्तमान वरिष्ठ प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक इंडियन बैंक बद्दी के वरिष्ठ प्रबंधक सतपाल यादव ने बताया कि चार अक्तूबर 2012 को बैंक की बद्दी शाखा से झाड़माजरी निवासी शांति देवी ने 15 लाख रुपये का व्यवसायिक ऋण लिया।
विज्ञापन
ऐसे अंजाम दिया ये घपला
महिला ने बैंक को दिए कागजात में यह बताया कि उसकी दुकान है, लेकिन जब इसकी जांच कराई गई तो मौके पर न तो कोई दुकान मिली, न ही कोई कारोबार।
महिला ने ऋण लेते समय अपने पति नरेश कुमार की गारंटी दी थी। लेकिन अब महिला बैंक का ऋण वापस करने में आनाकानी कर रही है। महिला को यह ऋण एक वर्ष के भीतर वापस करना था, लेकिन अब डेढ़ वर्ष का समय बीत गया है।
फिलहाल बद्दी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।