फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   forest guard murder case police investigation says suicide attempt Mandi himachal Pradesh

पुलिस की अजब थ्योरी, जहर खा पेड़ से उल्टा लटक गया फॉरेस्ट गार्ड

Mon, 12 Jun 2017 02:10 PM IST
अखिलेश महाजन/अमर उजाला, मंडी
अखिलेश महाजन/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 12 Jun 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
forest guard murder case police investigation says suicide attempt Mandi himachal Pradesh

फॉरेस्ट गार्ड होशियार सिंह की मौत के मामले में पुलिस के सुर बदल गए हैं। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला बताने वाली हिमाचल पुलिस ने अब दावा किया है कि मंडी के सेरी कतांडा जंगल में युवा फॉरेस्ट गार्ड होशियार सिंह जहर खाने के बाद पेड़ से उल्टा लटक गया। होशियार की डायरी में लिखे नोट और पोस्टमार्टम में कीटनाशक के अंश मिलने का बेतुका तर्क देते हुए पुलिस ने इस केस को अब हत्या से आत्महत्या में बदल दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस की इस थ्योरी पर कई सवाल उठ रहे हैं। परिजन भी पुलिस की थ्योरी मानने को तैयार नहीं है। इस केस में बीते दिन बीओ समेत गिरफ्तार किए पांचों आरोपियों के खिलाफ अब फॉरेस्ट गार्ड को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस बना दिया है। हालांकि, जंगल में पेड़ से लाश लटकने के सवाल पर पुलिस के पास अभी कोई जवाब नहीं है।

विज्ञापन

15 से 20 फीट ऊंचाई पर पेड़ से कैसे लटका

forest guard murder case police investigation says suicide attempt Mandi himachal Pradesh

प्रश्न यह है कि अगर जहर का सेवन करके होशियार ने आत्महत्या की है तो उसका शव 15 से 20 फीट ऊंचाई पर पेड़ से कैसे लटका? चिकित्सकों की मानें तो जहर खाकर कोई भी आदमी पेड़ पर चढ़ नहीं सकता। और अगर पेड़ पर चढ़कर जहर खाया तो उसकी शीशी बैग में कैसे रखेगा। 

पुलिस अब कह रही है कि कलाइयां कटी नहीं हैं जबकि परिजनों का कहना है कि मृतक की कलाइयों पर खून जमने और चोटों के निशान थे। कोहनी से आगे हाथों तक काफी सूजन थी। 

होशियार सिंह के चाचा परस राम का कहना है कि मृतक की दोनों बाजू पर रस्सियों के बांधने और सिर पर चोट के निशान थे। उनके अनुसार अगर जहर की बात सामने आ रही है तो उसे कोई खिला भी सकता है।

यह लिखा है डायरी में

forest guard murder case police investigation says suicide attempt Mandi himachal Pradesh

एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर का कहना है कि पहले धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मृतक के लिखित दो सुसाइड नोट के आधार अब धारा 306 लगाई गई है। 

जांच में और तथ्य सामने आने के बाद इन धाराओं को फिर से बदला जा सकता है। लिखावट के नमूने फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं। नोट के आधार पर बीओ समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 


एसपी के अनुसार होशियार ने डायरी में अपना लंबित वेतन दादी को देने के लिए लिखा है। यह भी लिखा है कि वेतन से उसके चाचा परस राम को भी पैसे लौटाए जाएं। शिमला में उसके मित्र धीरज कुमार के पैसे भी लंबित वेतन से दे दिए जाएं। नोट में यह भी लिखा है कि ईमानदारी से काम करना मुश्किल है। चारों लोग मुझे ईमानदारी से काम करने से रोकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed