{"_id":"5e4532d68ebc3ee61568ec08","slug":"forest-department-arrested-two-hunters-with-guns-in-the-forest-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में बंदूकों के साथ वन विभाग ने दबोचे दो शिकारी, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जंगल में बंदूकों के साथ वन विभाग ने दबोचे दो शिकारी, मामला दर्ज
Thu, 13 Feb 2020 05:00 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 13 Feb 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सिरमौर जिले के उपमंडल राजगढ़ के बथाऊधार जंगल में वन विभाग की टीम ने दो शिकारियों को पुलिस के हवाले किया है। आरोपियों के खिलाफ राजगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने वन विभाग की शिकायत पर दो व्यक्तियों को दो टोपीदार बंदूक के साथ आरक्षित वन सतांबू में पकड़े जाने पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि वन परिक्षेत्र अधिकारी राजगढ श्याम दत्त ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि मुख्य वन अरण्यपाल नाहन बीएस राणा व वन मंडल अधिकारी राजगढ संगीता महाला व अन्य कर्मचारी जिस समय बथाऊधार के आरक्षित वन सतांबू का निरीक्षण कर रहे थे।
विज्ञापन
जब सब अधिकारी विश्राम के लिए जंगल में रुके, तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद कर्मचारियों ने वन क्षेत्र की छानबीन की तो वेद प्रकाश व शमशेर सिंह नामक दो व्यक्तियों को टोपीदार बंदूक के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने वन परिक्षेत्र अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन