फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   forensic lab report on minor rape case bilaspur himachal pradesh

मासूम छात्रा से दुष्कर्म मामला: फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट नेगेटिव

Mon, 20 May 2019 06:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 20 May 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
forensic lab report on minor rape case bilaspur himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल के एक निजी स्कूल में मासूम से दुष्कर्म के आरोप फोरेंसिक लैब से आई रिपोर्ट के आधार पर निराधार पाए गए हैं। फिर भी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर रिपोर्ट पर डॉक्टरों से अंतिम राय लेगी।  एएसपी भागमल ठाकुर ने कहा कि फोरेंसिक लैब से आई रिपोर्ट नेगेटिव है। विभिन्न टेस्ट की रिपोर्ट से साफ है कि आरोप निराधार हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि निजी स्कूल की बच्ची बीते चार मई को स्कूल से घर आई तो उसकी रोजमर्रा की हरकतों में बदलाव देखकर परिजनों ने उससे बातचीत की। बच्ची कुछ बताने के बजाय अपने शरीर के घाव के बारे में बताने लगी।
विज्ञापन


इससे परिजनों को शक हुआ। उसे रात को ही बिलासपुर अस्पताल लाया गया और उसका मेडिकल करवाया गया। पुलिस में मामला आने के बाद जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन भी किया गया। छात्रा के उस दिन के कपड़ों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया, लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed