{"_id":"f59ea966ef65903b62888d3f3911cd75","slug":"foreign-tourist-arrested-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन विदेशियों से बरामद हुआ नशीला पदार्थ, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन विदेशियों से बरामद हुआ नशीला पदार्थ, गिरफ्तार
बयूरो/ अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 10 Apr 2014 09:48 PM IST
विज्ञापन
पतलीकूहल क्षेत्र में पुलिस ने तीन विदेशी पर्यटकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। नाइजीरिया निवासी तीनों पर्यटकों के वीजा की अवधि भी खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस ने उनके खिलाफ फारेन एक्ट की धारा 14 और एनडीपीएस एक्ट 21 के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस का एक दल पतलीकूहल क्षेत्र के 15 मील के समीप गश्त पर था।
विज्ञापन
उसी दौरान वर्षा शालिका में बैठे तीन विदेशी पर्यटकों से शक के आधार पर तलाशी ली गई तो उनके पास से 18 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। जब तीनों से पूछताछ की गई तो उनके पास जो वीजा मिला उसकी अवधि खत्म हो चुकी थी।
विज्ञापन
पकड़े गए विदेशी पर्यटकों की पहचान नाइजीरिया के ऐडविन मेडूका जोन, किंग शैली और अल्टोमा कोलिस के रूप में हुई है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया को अमल में लाया जा रहा है। नाइजीरियन दूतावास को भी इसकी सूचना दे दी गई है।