रिफ्लेक्टर स्टीकर के नाम पर हो रही थी जबरन वसूली, पुलिस ने दबोचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला में पंजाब तथा हरियाणा की तरह कामर्शियल वाहनों में रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाने के नाम पर वसूली का मामला सामने आया है। एक शख्स मोटर व्हीकल नियम का हवाला देकर कामर्शियल वाहनों को जबरन रोककर उनमें स्टीकर चिपका रहा था।
रिफ्लेक्टर स्टीकर के नाम पर बड़ी गाड़ियों से 200 रुपये और छोटी गाड़ियों से 100 रुपये की वसूली भी की जा रही थी। रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाने के नाम पर इस तरह की लूट का मामला पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास पहुंचा।
पुलिस के अधिकारी ने तुरंत इस मामले में रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाने वाले एक ठेकेदार को तलब कर ऐसा करने पर रोक लगा दी। शुरूआती जांच में सामने आया कि उक्त व्यक्ति करीब पांच तथा दस रुपये के चार-चार स्टीकर कामर्शियल वाहनों में लगा रहा था।
लेकिन वह व्यक्ति बिना किसी अनुमति के वाहनों से रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाने के नाम पर 100 और 200 रुपये की वसूली कर रहा था। जबकि मोटर व्हीकल नियमों के मुताबिक जबरन किसी भी गाड़ी में स्टीकर लगाने का कोई प्रावधान नहीं है।
कामर्शियल वाहनों में स्टीकर जबरन लगाने का इस तरह का फर्जीवाड़ा सामने आने पर जब इसकी पुलिस के अधिकारी ने जांच की तो पता चला कि उस व्यक्ति ने पहले भी सोलन में गाड़ियों में स्टीकर लगाए थे।
पुलिस ने व्यक्ति को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। एसएपी अधीक्षक भजन देव नेगी का कहना है कि कामर्शियल वाहनों में जबरन स्टीकर लगाने का मामला सामने आया है। इस पर रोक लगा दी गई है।
लाल झंडा दिखाकर रुकवा रहा था गाड़ियां
ढली एरिया में एक ठेकेदार की ओर से लाल झंडा दिखाकर कामर्शियल वाहनों को रोककर जबरन उसमें रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाकर वसूली की जा रही थी। छोटी गाड़ियों से 100 रुपये और बड़ी गाड़ियों में रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाने के 200 रुपये लिए जा रहे थे।
वाहन चालकों को मोटर व्हीकल नियम का हवाला देकर जबरन स्टीकर लगा कर पैसा वसूल किया जा रहा था। सड़क पर ही कामर्शियल वाहनों को रोककर स्टीकर लगाए जा रहे थे। इससे जाम भी लग रहा था।
क्या है रिफ्लेक्टर स्टीकर
रिफ्लेक्टर स्टीकर रात को चमकता है। जैसे ही रिफ्लेक्टर स्टीकर पर किसी दूसरी गाड़ी की लाइट पड़ती है तो यह स्टीकर जुगनू की तरह चमक उठता है। रिफ्लेक्टर स्टीकर से सामने आ जा रही या खड़ी गाड़ी का दूर से ही पता चल जाता है।