{"_id":"5b4cba794f1c1bc57a8b49f2","slug":"forcefully-marriage-of-a-girl-at-bilaspur-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" खरीद कर लाई युवती की जबरन कराई शादी, डीसी को सौंपी शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खरीद कर लाई युवती की जबरन कराई शादी, डीसी को सौंपी शिकायत
सरोज पाठक, अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में गढ़शंकर की एक युवती को पैसों से खरीदने और फिर जुखाला के स्योहला में जबरन शादी करवाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने मामले की शिकायत डीसी बिलासपुर को सौंपी है। जहां से शिकायत को एएसपी बिलासपुर को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस अब जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस के पास पहुंची शिकायत के अनुसार युवती को पहले पैसे देकर खरीदा गया और फिर स्योहला गांव में जबरन शादी करवाई गई।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने खुद को गढ़शंकर की रहने वाली बताया है। उसका पति स्योहला गांव ब्रहमुपखर का रहने वाला है। पीड़िता का आरोप है कि उसे खरीद कर बिलासपुर लाने में पांच महिलाओं व एक पुरुष का हाथ है। उसके ससुराल वाले उसे वहां से खरीद कर यहां ले आए व जबरन अपने बेटे के साथ शादी करवा दी।
विज्ञापन
Trending Videos
जिंदा जलाने की धमकियां दी
अब उसका दो महीने का बच्चा भी है। युवती का कहना है कि उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट भी करते हैं। उसे जिंदा जलाने की धमकियां दी जाती हैं। 15 जुलाई को भी उसके ससुराल वालों ने उसे पीटा।
उसके सिर पर पत्थरों से वार किया जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता ने अब ससुराल जाने से भी मना कर दिया है। प्रशासन की ओर से युवती व उसके बच्चे को सुरक्षा व छत मुहैया करवाई गई है। जबकि मामला पुलिस के पास पहुंच गया है।
युवती का मेडिकल करवाया गया है। अब जांच के बाद भी पता लग पाएगा कि सच क्या है। एएसपी भागमल ठाकुर ने कहा कि शिकायत मिलने पर विवाहिता की मेडिकल करवाया गया है। छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आते हैं, कानून के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।