{"_id":"5a0085fe4f1c1b65548bb606","slug":"flying-squad-seized-3-48-lakhs-rupees-in-chopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाकाबंदी के दौरान उड़न दस्ते ने पकड़े 3.48 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाकाबंदी के दौरान उड़न दस्ते ने पकड़े 3.48 लाख रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
Updated Tue, 07 Nov 2017 08:58 AM IST
विज्ञापन
चौपाल विधानसभा क्षेत्र में उड़न दस्ते ने नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार से 3.48 लाख रुपये जब्त किए हैं। नायब तहसीलदार नेरवा मोही राम चौहान ने बताया कि उत्तराखंड और सिरमौर से लगती चौपाल की सीमा पर रोहाना में नाकाबंदी की गई थी।
विज्ञापन
इस दौरान सोमवार को दोपहर के समय एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति उत्तराखंड की ओर से चौपाल की ओर आया। तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास से 3.48 लाख रुपये की नकद राशि बरामद की गई। व्यक्ति के पास नकदी संबंधी कोई दस्तावेज नहीं थे।
विज्ञापन
नकद राशि कहां से लाई तथा कहां ले जाई जा रही थी। इसकी जांच की जा रही है। मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति प्रवेश कुमार उत्तराखंड के त्यूणी का रहने वाला है। उसने अपने बयान में बताया कि वह व्यापार के सिलसिले से आया था। दुकान का सामान लेने के लिए सहारनपुर जा रहा था।
विज्ञापन