{"_id":"45e8b7d3b5dfb9d07fe6b0d7474f847e","slug":"five-people-arrested-for-firing-in-the-jungle-near-una-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में की फायरिंग, पांच युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में की फायरिंग, पांच युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चिंतपूर्णी/अंब (ऊना)
Updated Mon, 24 Aug 2015 09:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। हिमाचल के ऊना जिले के अंब के तहत लोहारा के समीप जंगल में उक्त युवक फायरिंग कर रहे थे। देर शाम हुई इस घटना से इलाके में कई तरह की अफवाहों का बाजार गर्म हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने युवकों के पास से असलाह भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि युवकों ने जंगल में धुआंधार फायरिंग भी की है। सभी युवक होशियापुर, पंजाब से संबंधित बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक लोहारा के समीप पड़ते जंगल में रविवार देर शाम स्थानीय लोगों ने संदिग्ध लोगों को देखे जाने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद बाइक पर फरार युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने युवकों के पास से बंदूक और कुछ चले कारतूस भी कब्जे में लिए हैं। सवाल यह उठता है चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में मेलों के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच उक्त युवक असलाह ले जाने में कैसे कामयाब हो गए। बहरहाल मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। उधर एसपी अनुपम शर्मा का कहना है कि युवकों से पूूछताछ की जाएगी और अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन