फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   first husband forced wife to swallow poison then attempted murder in the hospital

पहले पत्नी को जबरन जहर खिलाया, फिर अस्पताल में किया हत्या का प्रयास

Fri, 24 Aug 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 24 Aug 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
first husband forced wife to swallow poison then attempted murder in the hospital
demo pic
घरेलू विवाद पर एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी को जबरन जहर खिला दिया, जब महिला की अस्पताल में जान बच गई तो पति ने महिला वार्ड में घुसकर पत्नी का गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश कर डाली।
विज्ञापन


मंडी के जोनल अस्पताल में देर रात हुए हमले में ऐन मौके पर अन्य मरीजों ने महिला को उसके पति से बचाया। आरोप है कि हत्या की कोशिश करने वाले पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


ऐसे में आरोपी पति ने इस बार अस्पताल में घुसकर पत्नी की हत्या करने की कोशिश कर डाली। उधर, इस वारदात से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित महिला आशा कुमारी निवासी देवीदहड़ के हवाले से अस्पताल अधीक्षक को दी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पति ने उसे 15 अगस्त को जबरदस्ती जहर खिलाया था। इसके बाद से वह मंडी अस्पताल में दाखिल है।

खुले में घूम रहा आरोपी पति 

first husband forced wife to swallow poison then attempted murder in the hospital

गोहर थाना में इस मामले की शिकायत सौंपी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पति उसे केस वापस लेने को धमकाता रहा। बुधवार रात वह अस्पताल के महिला वार्ड में एक दोस्त को साथ लेकर घुस आया। पति ने आते ही उसका गला घोटकर उसे मारने की कोशिश की।

सूचना के बाद भी कोई सुरक्षा कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। उसे अन्य मरीजों ने किसी तरह से बचाया। जोनल अस्पताल मंडी के एमएस डॉ. मल्होत्रा ने कहा कि महिला के परिवार वालों से शिकायत मिली है।

इसके बारे में पुलिस को सूचित किया गया है और कार्रवाई की जा रही है। एसपी मंडी गुरदेव चंद ने कहा कि शिकायत पर जांच चल रही है। ताजा घटना को लेकर शुक्रवार को महिला के बयान दर्ज किए जाएंगे।

पीड़ित महिला के मामा सोमदत्त ने गोहर थाना पुलिस पर भी कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी उनकी भांजी पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है।

उनकी भांजी को जबरदस्ती कीटनाशक पिलाया गया है, लेकिन गोहर थाना में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई है। आरोपी अभी तक खुलेआम घूम रहा है। भांजी को ससुराल वाले दहेज के लिए मारपीट भी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed