फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   First arrest from Kullu in nine thousand crore heroin case, DRI took action after interrogation

शिमला के बाद कुल्लू से जुड़े नौ हजार करोड़ के हेरोइन मामले के तार, एक गिरफ्तार

Wed, 29 Sep 2021 08:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Sep 2021 08:49 PM IST
सार

राजस्व आसूचना निदेशालय की टीम ने दो दिन पहले शिमला में दो अफगान नागरिकों को पकड़ने के बाद बुधवार को कुल्लू में भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आसूचना निदेशालय ने कुल्लू में तीन लोगों से पूछताछ के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे कुल्लू कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद मुंबई ले जाया गया है।

विज्ञापन
First arrest from Kullu in nine thousand crore heroin case, DRI took action after interrogation
हेरोइन मामले में कुल्लू एक गिरफ्तार(सांकेतिक)

विस्तार

गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से जब्त की गई हेरोइन की खेप मामले के तार अब शिमला के बाद कुल्लू से भी जुड़ गए हैं। राजस्व आसूचना निदेशालय की टीम ने दो दिन पहले शिमला में दो अफगान नागरिकों को पकड़ने के बाद बुधवार को कुल्लू में भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।  आसूचना निदेशालय ने कुल्लू में तीन लोगों से पूछताछ के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे कुल्लू कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद मुंबई ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार व्यक्ति के तार गुजरात के मुंदरा बंदरगाह से जब्त की गई नौ हजार करोड़ रुपये की हेरोइन मामले से जुडे़ हैं।

विज्ञापन


डीआरआई की एक टीम सोमवार रात को कुल्लू पहुंची थी। जिला मुख्यालय के एक निजी होटल में रुके तीन लोगों से हेरोइन मामले में कड़ी पूछताछ की गई। राजस्व आसूचना निदेशालय के अधिकारियों ने पहले होटल में बाद में एसयूआई के कार्यालय में पूछताछ की है। इसमें एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि राजस्व आसूचना निदेशालय की टीम एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर ले गई है। टीम ने कुल्लू पुलिस से मदद मांगी थी जो उसे दी गई। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed