{"_id":"65eb62ee5a68c2be338d2e92ebc41d66","slug":"fire-in-baddi-industry","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडस्ट्री में भीषण आग, बाल बाल बचे 35 वर्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंडस्ट्री में भीषण आग, बाल बाल बचे 35 वर्कर
बयूरो/ अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
Updated Sun, 27 Apr 2014 09:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर एक स्थित एलकोस इंडस्ट्री में भीषण आग लगने से करोड़ों का नुकसान हुआ है। इस घटना में उद्योग में काम कर रहे 35 कामगार बाल-बाल बचे हैं।
विज्ञापन
शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे लगी आग पर सात बजे तक काबू पाया गया। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। संभावना शार्ट सर्किट की बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचे सह आयुक्त मोहन चौहान ने कहा कि आग से नुकसान का आकलन अभी मुश्किल है।
उद्योग का मालिक मुंबई में रहता है। सूचना दी जा चुकी है। उद्योग में करीब 35 कामगार काम करते हैं। घटना के वक्त सभी सुरक्षित निकल आए हैं।
उधर, खबर लिखे जाने तक आसपास स्थित फैक्ट्रियों को खाली करने के निर्देश जारी हो चुके थे। दमकल विभाग के फायर आफिसर हंसराज ने बताया कि बद्दी, सोलन और कालका से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड मंगवाई गई।
विज्ञापन
फैक्ट्री में काफी मात्रा में रसायन है। लिहाजा आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शाम करीब सवा सात बजे तक भवन सुलग रहा था।