{"_id":"1d94a8d2b555b936d8ac91f9f50c3bfa","slug":"fire-case-at-una-one-burn-alive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुग्गी में भड़की भीषण आग में जिंदा जला बुजुर्ग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झुग्गी में भड़की भीषण आग में जिंदा जला बुजुर्ग
ब्यूरो/अमर उजाला, संतोषगढ़(ऊना)
Updated Tue, 16 Dec 2014 06:02 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के जिला ऊना के संतोषगढ़ के पास गांव मलूकपुर में देर रात एक झुग्गी में आग लगने से एक शख्स जिंदा जल गया। आग इतनी भीषण थी कि मृतक का पूरा शरीर जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
गांव के लोगों को आग का पता सुबह के समय लगा। आग लगने की घटना की सूचना कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में फैल गई। ग्रामीणों ने इस बारे में पंचायत प्रधान हरदयाल सिंह एवं पुलिस को भी सूचित किया।
विज्ञापन
जानकारी मिलने के बाद संतोषगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी सुशील गुलेरिया एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच का काम शुरू कर दिया है। मृतक की पहचान हरनाम सिंह मलूकपुर निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय हरनाम सिंह मलूकपुर गांव का ही निवासी था। जोकि अकेला ही अपने परिवार से अलग एक झुग्गी में रहता था। आग लगने की घटना की पुलिस की ओर से छानबीन की जा रही है।
पुलिस का मानना है कि ठंड से बचने के लिए शायद झुग्गी में जलाई गई आग से ही घटना की वजह रही हो। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी सुरेंद्र शर्मा एवं एसएचओ हरोली थाना हरजीत सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की। मृतक हरनाम अविवाहित था और रेहड़ा चलाकर रोजी रोटी कमा रहा था। उधर, डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।