{"_id":"cc6f1150dc74923dca01d232511aecf6","slug":"fire-case-at-rampur-juri","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक! अपने ही घर में जिंदा जल गया युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्दनाक! अपने ही घर में जिंदा जल गया युवक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 06 May 2014 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर के ज्यूरी उपमंडल के तहत आने वाले कांदरी गांव में एक युवक मकान में आग लगने से जिंदा जल गया। इस हादसे के दौरान घर में उक्त युवक के अलावा उसका एक पालतु कुत्ता था।
विज्ञापन
मकान गांव से दूर था जिस कारण आग की घटना का लोगों को पता नहीं लग पाया। रविवार रात को लगी इस आग की घटना पता लोगों को सोमवार को लगा। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के अवेश कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि शनिवार रात को रोहडू में भी ढाबे में आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया है।
विज्ञापन
देर रात लगी आग से जला 30 साल का मंगल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोशन लाल 30 वर्ष पुत्र मंगल राम और उसका पालतू कुत्ता मकान में रहते थे। रविवार रात को मकान में अचानक आग लग गई जिससे दोनों जल कर राख हो गए।
गांव से मकान दूर होने के कारण ग्रामीणों को आग लगने की कोई सूचना नहीं मिली। अगले दिन मृतक के चचेरे भाई शिव कुमार को जब हादसे का पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी ज्यूरी चौकी को दी।
सूचना मिलते झाकड़ी थाना के एसएचओ तिलक राज और एएसआई नरेंद्र और प्रेमचंद घटना स्थल पर रवाना हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के कुछ अवशेष अपने कब्जे में लिए। वहीं आस पास के लोगों के बयान भी दर्ज किए गए।
डीएसपी रामपुर सोमदत्त का कहना है कि आग लगने के कारणों का अभी कोई पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।