फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire case at baddi

वर्धमान की स्पीनिंग मिल में आग, 15 लाख का नुकसान

Wed, 23 Apr 2014 12:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 23 Apr 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
fire case at baddi
सोलन के बद्दी में मंगलवार देर रात एक मिल में लगी आग से लाखों रुपए का
विज्ञापन
सामान जलकर राख हो गया है। पिछले दो हफ्तों के भीतर बद्दी में आगजनी की यह तीसरी बड़ी घटना है।

जानकारी के अनुसार यह आग देर रात करीब 12 बजे वर्धमान की महावीर स्पीनिंग वील मिल में लगी थी। पुलिस के अनुसार हाईपावर केबल के ओवर हीटिड होने से आग भड़क गई।

देखते ही देखते मिल में लगी केबल और दूसरा सामान जलकर राख हो गया। मिल में अपने फायर टेंडर थे जिनकी मदद से थोड़ी ही देर में आग पर काबू भी पा लिया गया।

करीब 15 लाख का नुकसान


पुलिस के अनुसार आग से करीब 100 मीटर की हाईपावर केबल जल गई है जबकि दूसरा सामान भी जला है। कुल नुकसान करीब 15 लाख रुपए का बताया जा रहा है।

आगजनी से किसी के झुलसने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

इंडस्ट्रियल एरिया में आए दिन हो रही आगजनी से उद्योग मालिक भी सकते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed