{"_id":"581d639d4f1c1bc52b437b22","slug":"fire-break-out-in-a-cafe-at-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली में आधी रात को कैफे में लगी आग, मची अफरातफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनाली में आधी रात को कैफे में लगी आग, मची अफरातफरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Updated Sat, 05 Nov 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड मनाली में चल रहे एक कैफे में आगजनी की घटना सामने आई है। हादसा देर रात करीब 12 बजे के आसपास हुआ। इस हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ। हालांकि कैफे के अंदर रखे सामान को जलने से नहीं बचाया जा सका। अभी तक आग के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन जुट कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक ओल्ड मनाली में चमन लाल के मकान की दूसरी मंजिल में नग्गर के केशव राम कैफे चलाता था। अचानक रात को उसके कैफे में आग और धुआं उठने लगा। जिसे देखकर ओल्ड मनाली रह रहे विदेशियों में अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोग बाहर निकल आए।
विज्ञापन
आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग काबू नहीं हुई। इस बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को काबू किया। आगजनी में कैफे के अंदर रखा सोफा, कुर्सी टेबल और काउंटर समेत सारा सामान राख हो गया है। इसमें तीन लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
उधर, जिला में बढ़ रही आगजनी की घटनाओं से घाटीवासी भी सहम उठे हैं। बीते एक सप्ताह के दौरान जिला में आधा दर्जन से अधिक घटनाएं घट चुकी और इसमें करीब 50 लाख की संपत्ति राख हुई। आगजनी में आधा दर्जन परिवार भी सर्दी के मौसम में बेघर हो गए हैं। डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।