{"_id":"be83e2d6c106c7600c80a0365b9f1f5c","slug":"fire-at-kullu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से राख हो गया कंप्यूटर इंस्टीट्यूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से राख हो गया कंप्यूटर इंस्टीट्यूट
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 23 Oct 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कुल्लू जिला मुख्यालय स्थित क्षेत्रीय अस्पताल के साथ लगती एक बिल्डिंग पर चल रहे लाल बहादुर शास्त्री नामक कंप्यूटर संस्थान में अचानक आग लग गई। बुधवार दोपहर बाद भड़की इस आग में संस्थान की करीब दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने चार मंजिला भवन को जलने से बचा लिया है। अग्निशमन अधिकारी कुल्लू सेस राम ठाकुर ने कहा कि बुधवार दोपहर पौने चार बजे कुर्म दत्त नामक व्यक्ति ने आगजनी घटना की सूचना फोन पर दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंचने से पहले कंप्यूटर संस्थान के तीन कंप्यूटर, दो लैपटॉप, दो प्रिंटर, एक आलमारी समेत फर्नीचर और ऑफिस रिकार्ड जलकर राख हो गया था। उन्होंने कहा कि संस्थान के मालिक मणिकर्ण के धारा निवासी मुरलीधर का करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सेस राम ने कहा कि विभाग के कर्मचारियों ने मुस्तैदी के साथ आग पर काबू पाया और चार मंजिला भव्य इमारत को जलने से बचा लिया। उधर, एसडीएम कुल्लू डॉ. सुरेश जसवाल ने कहा कि आगजनी की इस घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।