{"_id":"3e1075b2dbc481ad943b97b884ee1ac6","slug":"fir-registered-against-former-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण मामले में पूर्व डीजीपी मन्हास पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध निर्माण मामले में पूर्व डीजीपी मन्हास पर एफआईआर
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 03 Apr 2014 10:29 PM IST
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो ने हिमाचल के पूर्व डीजीपी डॉ. डीएस मन्हास और उनकी पत्नी अंजू मन्हास के खिलाफ वीरवार देर शाम शिमला थाने में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
अवैध भवन निर्माण मामले में मन्हास दंपति के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी, पीसी एक्स की धारा 13(1)(डी) और नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 352 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मन्हास पर पद के दुरुपयोग के अलावा सरकारी जमीन पर कब्जा करने और अवैध रूप से मकान की मंजिल तैयार करने, नगर निगम में कमिश्नर रहते पत्नी के नाम भवन निर्माण की अनुमति देने का आरोप है।
विज्ञापन
मामले की जांच एसपी एसआर सुरेंद्र वर्मा को सौंपी है। डीआईजी अरविंद शारदा ने केस दर्ज होने की पुष्टि की।