फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fir registered against ABVP leaders.

एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर फआईआर दर्ज

Sun, 05 Oct 2014 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 05 Oct 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
fir registered against ABVP leaders.

फीस वृद्धि के विरोध में लड़ाई लड़ रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक दर्जन कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की गाज गिरी है। जिला मुख्यालय धर्मशाला और नूरपुर उपमंडल में फीस वृद्धि के खिलाफ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला जलाने के आरोप में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर और धर्मशाला में मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


सूचना के अनुसार नूरपुर उपमंडल के राजकीय आर्य महाविद्यालय के प्रांगण में बुधवार को एबीवीपी ने रोष प्रदर्शन किया। इसी दिन परिषद कार्यकर्ताओं ने कालेज परिसर में विरोध स्वरूप सीएम का पुतला जलाने की भी योजना बनाई थी, लेकिन नूरपुर पुलिस की टीम एबीवीपी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए कालेज पहुंच गई।
विज्ञापन


इसके चलते एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देते हुए कालेज की बजाय न्याजपुर बस स्टाप पर सीएम का पुतला जलाकर रोष प्रदर्शन किया था। नूरपुर थाने में एबीवीपी के पांच कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस थाना धर्मशाला में भी चार एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ सीएम का पुतला जलाने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। एडिशनल एसपी डा. शिव कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

पूर्व विधायक ने की आलोचना

नूरपुर हलके के पूर्व विधायक राकेश पठानिया ने कहा कि कुछ दिन पहले प्रदेश युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने भी पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया था। उन्होंने जानना चाहा कि क्या पुलिस ने उनके खिलाफ भी ऐसा कोई मुकद्दमा दर्ज किया था। छात्रहित में पुलिस के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।


सरकार छात्रों की आवाज सुनने के बजाय दबाने की कोशिश कर रही है। शीघ्र ही छात्र नेताओं पर दर्ज किए मुकद्दमों को वापस नहीं लिया जाता तो एबीवीपी प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन खड़ा करेगी।
नवीन शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed