बद्दी में धर्म परिवर्तन की शिकायत पर एफआईआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित ने लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगाया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि विश्वनाथ पुत्र भोला शाह निवासी किरायेदार गांव हरिपुर संडोली तहसील बद्दी जिला सोलन की शिकायत पर पंजीकृत किया गया है।
पीड़ित का आरोप है कि वह पिछले 20 वर्षों से अपनी पत्नी मीना व दो बच्चों के साथ हरिपुर संडोली में किराये के मकान में रह रहा है। पिछले 2 वर्षों से इसकी पत्नी मीना चर्च जा रही है, परंतु अब
इसकी पत्नी और फगवाड़ा (पंजाब) निवासी पादरी राजेंद्र सिंह के साथ मिलकर इन्हें व इनके दोनों बच्चों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही है। पादरी राजेंद्र सिंह ने पैसों का लालच भी दिया और अधिक से अधिक लोगों को धर्म परिवर्तन करवाने की बात कही।
रद्द हो सरकारी कर्मचारी की डेपुटेशन
इनकी पत्नी ने पादरी के कहने पर इसके घर से सभी मूर्तियां व भगवान के चित्र, मंदिर सहित घर से बाहर फेंक दिए हैं। इससे विश्वनाथ की अध्यात्मिक आस्था को बहुत ठेस पहुंची है। एएसपी ने बताया कि इस पर पुलिस ने धारा 295, 120बी के तहत थाना बद्दी में मामला दर्ज कर लिया है।
मामला उजागर होने के बाद क्षेत्रीय धर्म जागरण प्रमुख एडवोकेट संदीप सचदेवा व बद्दी जनहित मोर्चा के अध्यक्ष संजीव कौशल ने पुलिस कार्रवाई को उचित करार देते हुए कहा कि यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था। बद्दी में यह धंधा बहुत दिनों से चल रहा है, जिसकी जांच सीआईडी को करनी चाहिए।
धर्म परिवर्तन के इस सारे गोरखधंधे को शिक्षा विभाग की एक सरकारी कर्मचारी अंजाम दे रही हैं। इसकी मूल ड्यूटी धर्मशाला में है जबकि डेपुटेशन पर आकर बद्दी में यह ऐसा घिनौना काम कर रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से महिला कर्मचारी की डेपुटेशन रद्द करने की मांग की है।